• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

कानपुर में भाजपा के लिए चुनाव लड़ने को तैयार हैं मुस्लिम नेता

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति सबका साथ व सबका विकास शहर के मुस्लिम मतदाताओं पर खासा प्रभाव डाल रही है। जिसके चलते आगामी विधानसभा चुनावों में यहां से कई राजनेता कमल के सिंबल पर चुनाव लड़ विरोधियों को पटखनी देने को तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर में मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान पर उतारने से सदैव परहेज किया है। हालांकि अब बदले हालात में पार्टी की तरफ अनायास यह समुदाय जुड़ रहा है। सबका साथ व सबका विकास के साथ तीन तलाक के मामले पर केन्द्र सरकार की स्पष्ट नीति से इस समाज का बुद्धजीवी वर्ग अपना व समाज में बदलाव की ओर बढ़ रहा है। जिसके चलते पहली बार शहर में भाजपा उन क्षेत्रों में सदस्यता अभियान में रसीद काटने में सफल रही जहां पर कांग्रेस सपा व बसपा अपना एकाधिकार समझती रही। इसी के तहत अब विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए कई मुस्लिम राजनेता भी कमल के सिंबल पर चुनाव लड़ने को बेताब हैं। तीन तलाक में पर्सनल बोर्ड के विरोध में आई सपा विधायिका गजाला लारी की भाभी सोफिया अहमद ने केन्द्र सरकार के इस फैसले की जमकर सराहना की और पार्टी की सदस्यता भी ले ली। सोफिया का कहना है कि मुस्लिम समाज को कांग्रेस, सपा व बसपा ने ऐसा भय दिखाया है कि लोगों ने भाजपा से दूरियां बना ली। लेकिन अब पार्टी की स्पष्ट नीतियों से लोग बराबर जुड रहें है। जब उनसे पूछा गया कि अगर पार्टी मौका देती है तो चुनाव लड़ेगी तो कहा कि मैं अभी पार्टी की कार्यकर्ता हूं, साथ ही बहुत से नेता है जो कंबल से चुनाव लड़ने को तैयार है। हां अगर पार्टी मुझ पर विश्वास करती है तो चुनाव लड़ने से परहेज नहीं है।
बाबूपुरवा निवासी समाजसेवी शमीम ने बताया कि छावनी विधानसभा 1967 में बनी थी। जो मुस्लिम बाहुल्य है। यहां से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जीतते आए हैं। लेकिन भाजपा ने यहां पर कभी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारे। देश के पीएम 125 करोड़ की बात करते हैं जिससे अब उम्मीद है कि इस बार कमल के सिंबल पर मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव लड़ेगें। भाजपा कार्यकर्ता तनवीर हैदर निवासी किदवई नगर ने बताया कि 16 वीं विधानाभा में टिकट की दावेदारी की थी लेकिन नहीं मिल सका अब उम्मीद है कि टिकट मिल सकता है।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-muslim leaders ready to election for bjp in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muslim, leaders, ready, election, bjp, kanpur, up, assembly, 2017, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved