• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चाचा ने भतीजों पर लगाया हत्या का आरोप

murder in kanpur for property matter - Kanpur News in Hindi

कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत पर भाई ने भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की तहकीकात शुरु कर दी है।
चकेरी के काजीखेड़ा लालबंगला में रहने वाला रामदास (58) प्राइवेट कर्मी था। परिवार में बेटी मनीषा तीन बेटे मुकेश, मनोज, उमेश है। भाई राजेन्द्र ने बताया कि कारोबार को लेकर भतीजा मुकेश और मनोज में कई सालों से विवाद है। जिसको लेकर भाई काफी परेशान चल रहे थे। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में रामदास की मौत हो गई। मौत की खबर पर भाई राजेन्द्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पूछताछ शुरु कर दी। राजेन्द्र ने भाई की मौत का आरोप भतीजे मुकेश मनोज पर लगाया और उनके खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रामदास के भाई ने भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही खुलासा होगा।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-murder in kanpur for property matter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: murder, kanpur, chakeri, property matter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved