• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पशुओ को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Medicare will feature animals - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी तादाद में बिना चिकित्सा सुविधा के दम तोडऩे वाले पशुओं को अब उचित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। शिव विधायक की मांग एवं प्रयासों से राज्य सरकार ने शिव विधानसभा के पांच स्थानों पर पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोलने की स्वीकृति जारी की हैं। यह जानकारी देते हुए शिव विधायक कर्नल मानवेन्द्रसिंह के निजी सचिव रामसिंह ने बताया कि शिव विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र राजड़ाल में देवका, झणकली, तामलियार, ताणू मान एवं फोगेरा में पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण पशुपालको को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। चिकित्सा सुविधा के अभाव में कई जानवरों को अकाल मौत का शिकार भी होना पड़ता था। पशुपालको द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए शिव विधायक से मांग की। इस पर शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह ने देवका, झणकली, तामलियार, ताणू मानजी एवं फोगेरा में पशु चिकित्सा केन्द्र खोलने की मांग राज्य सरकार से पत्र लिखकर की। इस पर राज्य सरकार ने कार्यवाही करते हुए 26 सितम्बर को देवका, झणकली, तामलियार, ताणू मानजी एवं फोगेरा में नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोलने की स्वीकृति जारी की हैं। इस स्वीकृति से उपरोक्त पांच गांवों के अलावा आस-पास के दर्जनों गांवों को भी फायदा मिलेगा। इस पर विधायक मानवेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री एवं पशु पालन मंत्री का आभार जताया।

यह भी पढ़े

Web Title-Medicare will feature animals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: medicare , feature, animals, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved