• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विधवा से छेड़छाड़ तो की ही,युवक को छत से भी फेंका

झांसी। विधवा से छेड़छाड़ का विरोध करने का अंजाम एक परिवार को भुगतना पड़ा। ये विधवा गोंदू कंपाउंड इलाके में किराए पर रहती है। रात को चार युवक उसके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों की पिटाई करने लगे। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायर भी किए। विरोध करने पर एक युवक को छत से फेंक दिया गया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है लेकिन बदमाश फरार हैं। आरोपियों में विक्की दुबे, धर्मेंद्र कुशवाहा, रोबिन वाल्मिक और मन्नू सेन शामिल हैं। आरोपी भी गोंदू कंपाउंड इलाके के रहने वाले हैं और नशे की हालत में विधवा के घर पहुंचे थे। आरोपी घर के सदस्य गोविंद को खींचते हुए छत पर ले गए और नीचे फेंक दिया। गोविंद के सिर में चोट आई है और बेहोशी के हालत में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना

यह भी पढ़े

Web Title-Manipulating widow, young man thrown from the terrace
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manipulating widow, young man thrown from the terrace, manipulating , widow, young, man, thrown, terrace, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved