विधवा से छेड़छाड़ तो की ही,युवक को छत से भी फेंका

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 दिसम्बर 2016, 1:58 PM (IST)

झांसी। विधवा से छेड़छाड़ का विरोध करने का अंजाम एक परिवार को भुगतना पड़ा। ये विधवा गोंदू कंपाउंड इलाके में किराए पर रहती है। रात को चार युवक उसके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों की पिटाई करने लगे। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायर भी किए। विरोध करने पर एक युवक को छत से फेंक दिया गया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है लेकिन बदमाश फरार हैं। आरोपियों में विक्की दुबे, धर्मेंद्र कुशवाहा, रोबिन वाल्मिक और मन्नू सेन शामिल हैं। आरोपी भी गोंदू कंपाउंड इलाके के रहने वाले हैं और नशे की हालत में विधवा के घर पहुंचे थे। आरोपी घर के सदस्य गोविंद को खींचते हुए छत पर ले गए और नीचे फेंक दिया। गोविंद के सिर में चोट आई है और बेहोशी के हालत में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना

हालत ये है कि बदमाश उसे पहले से ही धमकी दे रहे थे और बुरी नजर रखे हुए थे। इसके बाद बदमाशों ने घर में घुस कर तांडव किया लेकिन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए। इससे घबराकर विधवा ने इलाका छोड़ दिया है।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका