• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मालाका गांव के खेतों में मिला तेंदुआ , मची अफरातफरी

Malaka village fields found in Leopard, resembled chaos - Nuh News in Hindi

नूंह। मेवात जिले के तावडू खंड के मालाका गांव में उस समय अफरातफरी मच गई,जब सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ मिलने की खबर गांव में ही नहीं इलाके में आग की तरह फ़ैल गई। भीड़ ने तेंदुआ को घेरने की कोशिश की तो तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। धीरे-धीरे मालाका गांव में हजारों की भीड़ जुट गई। खबर पुलिस विभाग को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को तेंदुआ के करीब जाने से रोका। इस दौरान तेंदुआ ने पुलिस जवान पर भी हमला किया,लेकिन गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। कई घंटे के बाद तेंदुआ पेड़ से उतरकर सरसों के खेत में घुस गया। फ़िलहाल सरसों के खेत में भीड़ ने तेंदुआ को चारों तरफ से घेर रखा है। कई घंटे बाद वन्य जीव विभाग की टीम जाल और पिंजरा लेकर मालाका गांव पहुंच गई और तेंदुआ को पकड़ने के लिए जाल बिछाने की रणनीति में जुट गई। अभी तेंदुआ को पकड़ा नहीं जा चूका है। हजारों की भीड़ इस क्षण को कैमरे में कैद करने से लेकर देखने के लिए मौके पर मौजूद है। जिले के आला अधिकारी भी हालात पर नजर बनाये हुए हैं।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

यह भी पढ़े

Web Title-Malaka village fields found in Leopard, resembled chaos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: malaka, village, fields, found, leopard, resembled, chaos in nuh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved