नूंह।
मेवात जिले के तावडू खंड के मालाका गांव में उस समय अफरातफरी मच गई,जब
सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ मिलने की खबर
गांव में ही नहीं इलाके में आग की तरह फ़ैल गई। भीड़ ने तेंदुआ को घेरने की
कोशिश की तो तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया।
धीरे-धीरे मालाका गांव में हजारों की
भीड़ जुट गई। खबर पुलिस विभाग को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को
तेंदुआ के करीब जाने से रोका। इस दौरान तेंदुआ ने पुलिस जवान पर भी हमला
किया,लेकिन गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। कई घंटे के बाद तेंदुआ पेड़ से
उतरकर सरसों के खेत में घुस गया। फ़िलहाल सरसों के खेत में भीड़ ने तेंदुआ को
चारों तरफ से घेर रखा है। कई घंटे बाद वन्य जीव विभाग की टीम जाल और
पिंजरा लेकर मालाका गांव पहुंच गई और तेंदुआ को पकड़ने के लिए जाल बिछाने की
रणनीति में जुट गई। अभी तेंदुआ को पकड़ा नहीं जा चूका है। हजारों की भीड़ इस
क्षण को कैमरे में कैद करने से लेकर देखने के लिए मौके पर मौजूद है। जिले
के आला अधिकारी भी हालात पर नजर बनाये हुए हैं।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]