कोच्चि। मलयाली फिल्म जगत की अभिनेत्री के अपहरण मामले के मुख्य आरोपी
पुल्सर सुनील को घटना के छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से
मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया।
केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सुनील और
उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया गया है। लोकनाथ ने इस बारे में अधिक
जानकारी देने से इनकार कर दिया। दोनों आरोपियों को एक अदालत से पकडे जाने
की रिपोर्ट के बारे में पूछने पर लोकनाथ ने कहा,मैं इस बारे में कोई
टिप्पणी नहीं करूंगा। [# यूपी चुनाव: बुंदेलखंड में भाजपा के लिए 2014 का इतिहास दोहराने की चुनौती] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
टीवी चैनलों के अनुसार आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने
पहुंचे थे।
केरल पुलिस प्रमुख ने कहा,मैंने यह पहले भी कहा था कि जांच कोई जादुई छडी
नहीं होती। कभी-कभी आरोपी को पकडने में समय लगता है। हमने हर संभव प्रयास
किया और अंतत: उन्हें पकड लिया।
बता दें, अभिनेत्री का 17 फरवरी की रात को त्रिसूर से कोच्चि लौटते वक्त
कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उन्हें निर्देशक व अभिनेता लाल के
घर के बाहर फेंक दिया गया। इस घटना पर हैरान लाल ने पुलिस को सूचना
दी,जिसके बाद अभिनेत्री के कार चालक मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया।
मलिक को सजा सुनाए जाने के बाद कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट बंद
5.6 करोड़ रुपये के अमेरिकी डॉलर के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिये गये 2 सऊदी नागरिक
जितिन का कपिल सिब्बल से सवाल, 'कैसा लगा प्रसाद'
Daily Horoscope