• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराणा प्रताप को याद किया

Maharana Pratap recalled - Karnal News in Hindi

करनाल। नीलोखेड़ी के विधायक एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी ने वीरवार को गांव सग्गा में आयोजित महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सग्गा वासियों द्वारा पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि महाराणा प्रताप वीर शिरोमणी थे, जिन्होंने मुगलो का डटकर सामना किया और कभी पीछे नहीं हटे और भारत का मान-सम्मान बढ़ाया। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं ऐसे वीर शिरोमणि को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। इस मौके पर पूर्व विधायक जय सिंह राणा ने भी अपने विचार रखे और कहा कि आज सारा समाज महाराणा प्रताप को उनके प्रताप की वजह से नमन करता है। इस मौके पर राजपूत सभा के जिला प्रधान कर्नल देवेंद्र सिंह ने भी महाराणा प्रताप को नमन किया और अपने विचार जनता के समक्ष रखे । कार्यक्रम के दौरान विधायक कबीरपंथी ने गांव सग्गा में महाराणा प्रताप भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की और कहा कि जल्द ही यह पैसा भवन पर लगाया जाएगा । इस मौके पर बाल किशन त्रिपाठी, ब्लॉक चेयरमैन हुकम सिंह राणा , पूर्व सरपंच तेज सिंह, तेज सिंह, मोहर सिंह व् राजपूत समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

[@ पशुओं से बर्बरता,गांव में हो रही अजीबो- गरीब घटना ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Maharana Pratap recalled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharana pratap recalled, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved