करनाल। नीलोखेड़ी के विधायक एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी ने
वीरवार को गांव सग्गा में आयोजित महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि कार्यक्रम
में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प
अर्पित किए। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सग्गा वासियों द्वारा पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया
गया। इस मौके पर विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि महाराणा प्रताप वीर
शिरोमणी थे, जिन्होंने मुगलो का डटकर सामना किया और कभी पीछे नहीं हटे और
भारत का मान-सम्मान बढ़ाया। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं ऐसे वीर शिरोमणि को
श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। इस मौके पर पूर्व विधायक जय सिंह राणा ने भी
अपने विचार रखे और कहा कि आज सारा समाज महाराणा प्रताप को उनके प्रताप
की वजह से नमन करता है। इस मौके पर राजपूत सभा के जिला प्रधान कर्नल
देवेंद्र सिंह ने भी महाराणा प्रताप को नमन किया और अपने विचार जनता के
समक्ष रखे ।
कार्यक्रम के दौरान विधायक कबीरपंथी ने गांव
सग्गा में महाराणा प्रताप भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की और कहा
कि जल्द ही यह पैसा भवन पर लगाया जाएगा । इस मौके पर बाल किशन त्रिपाठी,
ब्लॉक चेयरमैन हुकम सिंह राणा , पूर्व सरपंच तेज सिंह, तेज सिंह, मोहर
सिंह व् राजपूत समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
[@ पशुओं से बर्बरता,गांव में हो रही अजीबो- गरीब घटना ]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]