• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश में पुरुषों के लिए भी बने कानून

made act for men in country - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। महिलाओं की ओर से अपनी आपसी लड़ाई या अन्य मामलों के बाद पुरुषों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और घरेलू मारपीट के मामले दर्ज कराए जाते हैं। लेकिन इनमें 98 फीसदी मामले झूठे होते हैं। ये इससे पीड़ित लोग और कई राजनेता ही नहीं। सुप्रीम कोर्ट भी इस बारे में कह चुका है। फिर भी भारत में पुरुषों के लिए कोई कानून या आयोग या फिर हेल्पलाइन नहीं है। ये कहना है सेव इंडियन फैमिली एनजीओ के ट्रस्टी मनिंदर सिंह का। वे 19 नवंबर को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार को भी पता है कि इस तरह के मामलों में 100 में सिर्फ 2 मामले ही सच्चे साबित होते हैं। लेकिन फिर भी 98 प्रतिशत बेकसूर लोगों को इसका अंजाम भुगतना पड़ता है, जो सरासर उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक 2014 में देश में 27 हजार 64 शादीशुदा महिलाओं ने आत्महत्या की। जबकि इसी दौरान आत्महत्या करने वाले पुरुषों की संख्या 59 हजार 7 सौ 44 थी। दुखद बात है कि इतनी बड़ी संख्या में पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन इस बात पर सरकार का कभी ध्यान ही नहीं जाता। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामलों में युवक को गिरफ्तार करने से पहले उसे एक हफ्ते का नोटिस दिए जाने के आदेश दे रखे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने एनजीओ की भी जानकारी दी। यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

यह भी पढ़े

Web Title-made act for men in country
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, news, haryana, act, men, country, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved