• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

ज्ञान चुप रहता है और भक्ति चर्चा करती है: मुरारी बापू

रामदेव पीर वर्तमान की आवश्यकता मुरारी बापू ने रामकथा के छठे दिन मानस रामदेव पीर के वृतांत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बाबा क्रांतिकारी, शांतिकारी एवं भ्रांतिहारी अवतारी थे। वो वर्तमान के युग की आवश्यकता है। जो दूसरों की पीर को समझे वहीं पीर है। सत्य, प्रेम और करूणा का प्रचार नहीं करना पडता है। पीर कोई भी हो लेकिन उसके मन में शिव का संकल्प होना जरूरी हैं। कुपात्र और अपात्र को पात्रता दे वहीं पीर कहलाता है। जो शाश्वत रहता है उसके मूल में सच्चाई व पिराई होती है। परम तत्व अवतरित होते है तो उसके साथ अन्य चेतनायें भी आती है जो किसी ना किसी रूप में उस परम तत्व से जुडी हुई रहती है। हरेक देशकाल में कोई ना कोई परम तत्व हुआ है। जीवन में पात्र का नहीं पात्रता का मूल्य होता है। अहंकार इंसान की पात्रता को कमजोर करता है। स्वर्ग उपाधियों से एवं रामदेवरा समाधियों से भरा है। धर्म प्रीत एवं साधना को स्वयं उन व्यक्तियों के पास चला जाना चाहिए जिनके पास इनका अभाव है। जीवन के भय से भाग चुके लोगों को सचेत करना मृतक व्यक्ति को जीवित करने के समान है। अब तो बादल जाने या वसुन्धरा
बीज तो मैने बोया है, अब बादल या वसुन्धरा पृथ्वी जाने। साई मकरंद दवे की उक्त पंक्तियों का उल्लेख करते हुए मुरारी बापू ने राजस्थान को हरा भरा करने के लिए नव वन क्षेत्र विकसित करने का राजस्थानवासियों एवं सरकार से आह्वान किया है। उन्होंने नव वन क्षेत्र के रूप में बाबा रामदेव पीर वन, श्रीनाथद्वारा महादेव एकलिंगजी वन क्षेत्र, मीरा वन, महाराणा प्रताप वन, भामाशाह वन, साहित्यकारों के नाम पर कवि मनीशी वन, शील संस्कार एवं सतीत्व वन तथा नीम निम्बार्कद्ध वन को विकसित करने का आह्वान किया तथा पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए बापू ने स्वयं संकल्प लिया कि वे स्वयं रामदेवरा में पांच पौधे लगाकर जायेंगे।
राष्ट्रनीति में तीन मत जरूरी
बापू ने कहा कि राश्ट्रनीति में तीन मतों का शुमार होना जरूरी है। पहला मत साधु या आचार्य का होता है जिसमें तीन शील जरूरी है। वह निर्भय होए निश्पक्ष हो तथा निरवैर हो। बापू ने दूसरा मत लोकमत तथा तीसरा मत मूल ग्रंथों एवं वेदों के निचोड को बताया।
यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े

Web Title-Knowledge and devotion keeps discusses
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaislmer news, knowledge, devotion , keeps, discusses, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaisalmer news in hindi, knowledge and devotion keeps discusses
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved