• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैंट से आप उम्मीदवार के खिलाफ उतरे नेता

kent candidate against aap subsides leader - Jalandhar News in Hindi

जालंधर। कैंट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार हरिकृष्ण सिंह वालिया के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। कैंट के नेताओं ने पार्टी उम्मीदवार के नहीं बदलने पर उसके खिलाफ प्रचार करने की घोषणा की है। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर पूर्व हॉकी खिलाड़ी राजबीर कौर के बाद कैंट के 10 नेताओं ने भी विरोध शुरू कर दिया है। जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इन नेताओं ने आप के बड़े नेताओं पर बिना रसीद लाखों रुपए लेेने का भी आरोप लगाया। आप नेता नरिंदर सिंह चावला ने आरोप लगाया कि 10 महीने पहले एक होटल में हरकृष्ण वालिया ने कहा था कि मैंने 10 लाख रुपए दे दिए हैं और उसका वीडियो भी बना लिया है। अब टिकट मुझे ही मिलेगी। मेरा प्रचार करें। वालिया ने आरोप लगाया कि जोन आॅब्जर्वर राजीव चैधरी के सामने वालिया ने मान लिया था कि पैसे लिए गए हैं। नरिंदर चावला का आरोप है कि मैं करीब 5 लाख रुपए पार्टी को दे चुका हूं। लेकिन कभी रसीद नहीं मिली। रसीद मांगी तो उन्होंने कहा कि हम रसीद नहीं देते। दूसरी ओर गोल्डन गर्ल राजबीर कौर ने भी यहीं कहा कि मैंने भी बसों के लिए पैसे दिए थे। पर उन्हें भी रसीद नहीं मिली। विरोध में आने वाले नेताओं में पूर्व प्रिंसिपल, पत्रकार मेजर सिंह, आत्मप्रकाश सिंह बबलू, एनआरसभा पंजाब के पूर्व प्रधान और आप नेता जसबीर सिंह गिल शामिल है। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-kent candidate against aap subsides leader
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jalandhar, news, punjab, kent, candidate, aap, subsides, leader, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalandhar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved