जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के कर्मचारियों का पांच साल का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। यहां कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना होगी। इसके बाद करीब 6 बजे तक परिणाम आने की संभावना है। अध्यक्ष समेत तीन पदों के लिए यहां चुनाव कराए जा रहे हैं। जेडीए में करीब 11 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। उसके बाद से तेजी से मतदान किया जा रहा है। वोट देने वाले कर्मचारियों की यहां लंबी कतार लगी है। इस चुनाव में 3 पदों के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके अलावा दो प्रत्याशी महासचिव पद के लिए और दो प्रत्याशी कोषाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। इससे पहले सभी प्रत्याशियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। सभी कर्मचारी वोटरों से मुलाकात की थी। ऐसे में प्रत्याशी चाहते हैं कि सभी 432 वोटर पोल करें, ताकि चुनाव की सार्थकता सिद्ध हो सके। चुनाव अधिकारी के अनुसार शाम 4:30 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। शाम करीब 6 बजे के आसपास परिणाम भी सामने आ सकते हैं। [@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope