• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काली दिवाली मनाएगा जाट समाज : बबला

jat community celebrate black deewali - Jhajjar News in Hindi

झज्जर। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सभा द्वारा रविवार को सर छोटूराम धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुबेसिंह तलाव ने की। बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र धनखड़ उर्फ बबला ने बताया कि बैठक में समाज के लोगों ने कई प्रस्ताव पारित किए है। जिनमें 26 अक्तुबर को हुड्डा खाप चबूतरा बसंतपुर रोहतक में समिति के लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे। जाट समाज इस बार दिवाली के पर्व को काली दिवाली के रूप में मनाएगा। प्रदेश में कुछ नेताओं द्वारा जिस प्रकार से भाईचारे को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है, उसे कायम रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जाट आरक्षण आंदोलन में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा सही निर्णय लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन में समिति द्वारा निर्णायक निर्णय लेकर आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। बैठक में अंत में सरकार से मांग की गई कि सांसद राजकुमार सैनी द्वारा एक विशेष जाति को जिस प्रकार अपमानित किया जा रहा है, इस पर कार्रवाई की जाए। वरना जाट समाज दोबारा सडक़ों पर उतरने पर मजबूर होगा। यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी... यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े

Web Title-jat community celebrate black deewali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, jhazzar, black deewali, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhajjar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved