झज्जर। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सभा द्वारा रविवार को सर छोटूराम धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुबेसिंह तलाव ने की। बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र धनखड़ उर्फ बबला ने बताया कि बैठक में समाज के लोगों ने कई प्रस्ताव पारित किए है। जिनमें 26 अक्तुबर को हुड्डा खाप चबूतरा बसंतपुर रोहतक में समिति के लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे। जाट समाज इस बार दिवाली के पर्व को काली दिवाली के रूप में मनाएगा। प्रदेश में कुछ नेताओं द्वारा जिस प्रकार से भाईचारे को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है, उसे कायम रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जाट आरक्षण आंदोलन में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा सही निर्णय लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन में समिति द्वारा निर्णायक निर्णय लेकर आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। बैठक में अंत में सरकार से मांग की गई कि सांसद राजकुमार सैनी द्वारा एक विशेष जाति को जिस प्रकार अपमानित किया जा रहा है, इस पर कार्रवाई की जाए। वरना जाट समाज दोबारा सडक़ों पर उतरने पर मजबूर होगा।
यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना