• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जाटों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, मलिक ने कहा समय बढ़ाएं

Jat agitation continued for a fifth day, while Malik Increase - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा में जाटों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी है। विभिन्न जगहों पर काफी संख्या में जाट धरनाें में शामिल हो रहे हैं। कैथल के देवबन कैंची, रोहतक के जसिया गांव, हिसार के मय्यड़ आैर जींद के इक्कस गांव सहित विभिन्न जगहों पर धरनास्थलों पर काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। उधर, अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के प्रधान यशपाल मलिक ने कहा कि आंदोलनकारी धरने का समय बढ़ाएं और रात को भी धरने पर डटे रहें। दूसरी आेर, जाट नेताओं ने खुफिया विभाग के कर्मियों को धरनास्थलों से दूर रहने को कहा। हिसार के मय्यड़ आैर रामायण गांव के पास धरने पर बैठे जाट नेताओं ने खुफिया तंत्र को धरनास्थल से दूर रहने के लिए चेताया है। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी सूरत में सीआइडी के अधिकारियों को धरनास्थल के आस पास नहीं आने दिया जाएगा। देवबन कैंची में धरनास्थल पर सुबह अधिक लाेग नहीं आए, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही लोगों की भीड़ बढ़ती गई। धरनास्थल पर रागिनी का भी आयोजन किया गया। आंदोलनकारियों के लिए धरनास्थल पर लंगर की भी व्यवस्था की गई। धरना में महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद हैं।
जींद के इक्कस गांव में भी धरना जारी है। यहां भी काफी संख्या में लोग धरना दे रहे हैं अौर इनमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। पानीपत के मय्यड़ में भी जाटों का धरना जारी है। रोहतक के जसिया गांव में भी काफी संख्या में लोग धरना दे रहे हैं। पानीपत के उग्राखेड़ी गांव में भी जाट धरने पर डटे हुए हैं। झज्जर में भी काफी संख्या में लोग धरने में शामिल हो रहे हैं।
उधर, झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में जाट नेताओं को धरने के लिए अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें यह अनुमति नहीं मिली। एसडीएम ने कहा कि सिर्फ जिला मुख्यलय पर ही जाट धरना दे सकते हैं। इसके बाद जाट नेताओं ने कहा कि वे बिना अनुमति के धरना देंगे और इसक लिए जल्द रणनीति बनाएंगे।
दूसरी ओर, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने पानीपत, झज्जर और रोहतक में धरनास्थल पर पहुंचे। धरने पर बैठे आंदोलनकारियों से उन्होंने धरने का समय बढ़ाने के साथ ही रात को भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को धरनास्थल पर डटने को कहा।मलिक ने कहा कि जो नेता सरकार के साथ हैं, वे वहीं रहें। उन्हें कौम के साथ आने की जरूरत नहीं है।

[@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Jat agitation continued for a fifth day, while Malik Increase
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jat agitation continued for a fifth day, while malik increase, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved