• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

UPAमें नहीं हुई सर्जिकल स्ट्राइक:पूर्वDGMO

नई दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के शासनकाल में सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने से जुड़े कांग्रेस के दावे के बीच तत्कालीन डीजीएमओ का एक अहम बयान सामने आया है। 2012-14 के बीच यूपीए शासनकाल में डीजीएमओ रहे लेफ्टिनेंट जनरल (रि) विनोद भाटिया ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पहली बार की गई है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। भाटिया ने कहा, ‘पाकिस्तान ने हमारे धैर्य की सीमा को तोड़ दिया था। उन्होंने लक्ष्मण रेखा पार कर ली थी और इसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।’ गौरतलब है कि कांग्रेस ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि यूपीए के शासनकाल में भी इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। पूर्व डीजीएमओ ने कहा कि वे एलओसी पर हुए ऑपरेशन थे, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक नहीं। यह एलओसी में पहली सर्जिकल स्ट्राइक है।

यह भी पढ़े

Web Title-It,s 1st of its kind of surgical strike against Pak terrorists: Fmr DGMO Lt Gen Vinod Bhatia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 1st surgical strike, pak terrorists fmr dgmo, vinod bhatia , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved