• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक रैन बसेरा ऐसा भी जहां वसूला जाता है अच्छा-खासा किराया

It is also doss house where charged substanial fare - Ambala News in Hindi

अंबाला। ट्विन सिटी अंबाला में एक ही रैन बसेरा है। वो भी अंबाला रोडवेज विभाग का है। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि रेन बसेरे में आने वाले लोगों से 100 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज किये जाते हैं । इसलिए यहां बेसहारा लोग रुक नही सकते और उन्हें सडक़ों पर रात गुजारनी पड़ती है। सर्दी का मौसम आते ही सडक़ों पर रात गुजारने वालों को रैन बसेरा में रुकने के लिए प्रशासन कहता है जिसका कारण अदालती आदेश होते हैं। लेकिन बावजूद इन सब के अंबाला में प्रशासन ने एक भी रैन बसेरा नहीं बनाया है। अंबाला छावनी बस स्टैंड पर एक रैन बसेरा है जिसे रोडवेज ने बनाया और उसकी देखभाल भी रोडवेज के कर्मचारी ही करते हैं। अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर चल रहा रैन बसेरा कई मायनों में बहुत बढिय़ा है । लेकिन इस रेन बसेरा में रुकने वालो की संख्या बहुत कम होती है क्योंकि यहां रुकने वालों से 100 रूपए प्रति बेड किराया वसूला जाता है। रैन बसेरे की देखभाल करने वाला है एक कंडक्टर है जिसने हमें बताया कि यहां कोई भी रुकेगा तो उससे 100 रुपय प्रति व्यक्ति पर्ची काट कर लिए जाते हैं। उसके अतिरिक्त पारिवारिक कक्ष भी है जिसमें ठहरने के लिए 250 रूपए चार्ज किए जाते हैं।

[@ छात्रा के साथ बलात्कार फिर मर्डर, लड़के ने भी लगाई फांसी]

यह भी पढ़े

Web Title-It is also doss house where charged substanial fare
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, ambala, ambala news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved