अंबाला। ट्विन सिटी अंबाला में एक ही रैन बसेरा है। वो भी अंबाला रोडवेज विभाग का है। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि रेन बसेरे में आने वाले लोगों से 100 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज किये जाते हैं । इसलिए यहां बेसहारा लोग रुक नही सकते और उन्हें सडक़ों पर रात गुजारनी पड़ती है। सर्दी का मौसम आते ही सडक़ों पर रात गुजारने वालों को रैन बसेरा में रुकने के लिए प्रशासन कहता है जिसका कारण अदालती आदेश होते हैं। लेकिन बावजूद इन सब के अंबाला में प्रशासन ने एक भी रैन बसेरा नहीं बनाया है।
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर एक रैन बसेरा है जिसे रोडवेज ने बनाया और उसकी देखभाल भी रोडवेज के कर्मचारी ही करते हैं। अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर चल रहा रैन बसेरा कई मायनों में बहुत बढिय़ा है । लेकिन इस रेन बसेरा में रुकने वालो की संख्या बहुत कम होती है क्योंकि यहां रुकने वालों से 100 रूपए प्रति बेड किराया वसूला जाता है।
रैन बसेरे की देखभाल करने वाला है एक कंडक्टर है जिसने हमें बताया कि यहां कोई भी रुकेगा तो उससे 100 रुपय प्रति व्यक्ति पर्ची काट कर लिए जाते हैं। उसके अतिरिक्त पारिवारिक कक्ष भी है जिसमें ठहरने के लिए 250 रूपए चार्ज किए जाते हैं।
[@ छात्रा के साथ बलात्कार फिर मर्डर, लड़के ने भी लगाई फांसी]