• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कश्मीर:अलगाववादियों के निशाने पर क्रिकेट

श्रीनगर। कश्मीर में अलगाववादियों ने पहले स्कूलों को पहले अपने निशाने पर लिया, इसके बाद उनके निशाने पर घाटी के बैंक आए और अब इनके निशाने पर क्रिकेट है। सैयद अली शाह गिलानी की अगुवाई वाली कट्टरपंथी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने कश्मीरी क्रिकेटरों को घाटी के बाहर खेलने जाने से परहेज करने के लिए कहा है। हुर्रियत ने कहा है कि हमारे युवक भारत के विभिन्न राज्यों में क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं। हुर्रियत ने इन युवकों से ऐसी कोई भी गतिविधि करने से बचने के लिए कहा है जिससे कि उनके खिलाफ किसी को बोलने का मौका दे। हांलांकि हुर्रियत ने स्पष्ट नहीं किया कि वे कौन सी गतिविधियों के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही हुर्रियत ने कहा है किसी के निजी मामलों में दखलअंदाजी करने का हमें कोई अधिकार नहीं है। वहीं घाटी में स्कूलों को निशाना बनाए जाने के मामले में हुर्रियत का कहना है कि ये उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। यह भी पढ़े :डाकुओं ने लूटपाट के बाद की हत्या, देखें तस्वीरें यह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा

यह भी पढ़े

Web Title-Hurriyat says to cricketers Refrain from activities that can harm our cause
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hurriyat, refrain from activities, harm our cause, syed ali geelani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved