कश्मीर:अलगाववादियों के निशाने पर क्रिकेट

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 अक्टूबर 2016, 08:38 AM (IST)

श्रीनगर। कश्मीर में अलगाववादियों ने पहले स्कूलों को पहले अपने निशाने पर लिया, इसके बाद उनके निशाने पर घाटी के बैंक आए और अब इनके निशाने पर क्रिकेट है। सैयद अली शाह गिलानी की अगुवाई वाली कट्टरपंथी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने कश्मीरी क्रिकेटरों को घाटी के बाहर खेलने जाने से परहेज करने के लिए कहा है। हुर्रियत ने कहा है कि हमारे युवक भारत के विभिन्न राज्यों में क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं। हुर्रियत ने इन युवकों से ऐसी कोई भी गतिविधि करने से बचने के लिए कहा है जिससे कि उनके खिलाफ किसी को बोलने का मौका दे। हांलांकि हुर्रियत ने स्पष्ट नहीं किया कि वे कौन सी गतिविधियों के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही हुर्रियत ने कहा है किसी के निजी मामलों में दखलअंदाजी करने का हमें कोई अधिकार नहीं है। वहीं घाटी में स्कूलों को निशाना बनाए जाने के मामले में हुर्रियत का कहना है कि ये उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।





यह भी पढ़े :डाकुओं ने लूटपाट के बाद की हत्या, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा

गौरतलब है कि कश्मीर में तालिबानी स्टाईल में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को निशाना बनाया गया। साथ ही बैंकों को भी अपने निशाने पर ले रखा है। अलगावावादियों ने बैंकों को बंद रखने की धमकी दी है। कश्मीर घाटी में कई जगहों पर धमकी भरे पोस्टर भी लगाए गए हैं।


यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार

यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका