• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

देश में अक्टूबर में रेल ट्रैक पर दौडेगी हमसफर ट्रेन

कपूरथला। रेल कोच फैक्टरी कपूरथला से प्रथम हमसफर रेलगाडी का रेक को सौप दिया था। अब राजधानी और शताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनों में सर्ज प्राइसिंग शुरू करने के बाद ‘हमसफर’ ट्रेनों को अक्टूबर में रेल ट्रैकों पर उतारने की तैयारी हो रही है लेकिन इनका किराया सामान्य मेल या ऐक्सप्रेस सेवाओं से तकरीबन 20 प्रतिशत ज्यादा होगा। रेल बजट 2016-17 में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ‘हमसफर’ ट्रेन का ऐलान किया था जो कि एक विशेष श्रेणी सेवा है जिसमें सिर्फ एसी 3 कोच ही हैं। इसके नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच शुरू होने की संभावना है। रेल मंत्रालय के एक आला अफसर ने कहा कि रातभर के अंतरराज्यीय सफर के लिए हमसफर एक विशेष श्रेणी ट्रेन है जिसमें कई अतिरिक्त सेवाएं हैं जो अन्यथा सामान्य एसी 3 कोचों में उपलब्ध नहीं होती हैं। हमसफर ट्रेनों में सीसीटीवी, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, आग और धुएं को पकडऩे वाली और रोक लगाने वाली प्रणाली, तथा हर बर्थ पर मोबाइल, लेपटॉप को चार्ज करने के लिए प्वाइंट होंगे। इसमें एकीकृत ब्रेल डिस्प्ले भी होंगे। इसके साथ ही, हमसफर की खूबसूरती बेहतर होगी। ट्रेन के आतंरिक और बाहरी रंगों को भी बदला जाएगा जिससे बेहतर लुक आएगा। साथ ही में विनाइल शीट्स का इस्तेमाल किया गया है जो महाराजा एक्सप्रेस के कोचों जैसा है। सुविधाएं ज्यादा होने से किराया अधिक

यह भी पढ़े

Web Title-Humsafar rail train will run on the track in the country in October
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: humsafar, rail, train, run, track, country in october, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved