• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

पक्की हिरोगिरी का पोस्टर विमोचन

कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों व मीडिया का पक्की हिरोगिरी फिल्म का प्रोमो तथा गाने लान्च किये गये। राजस्थान के सुपरहिट, जाने माने हिरो अरविन्द कुमार के नेतृत्व में स्वागत कर सभी का उन्होंने सम्मान किया। फिल्म राजस्थानी भाषा के अलावा हिंदी में भी बोलीवुड में धमाका करेगी ऐसी उम्मीद है। गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि राजस्थान फिल्म जगत को ऊंचाईयों पर ले जाना अरविन्द कुमार का सपना है उसे मैं कभी टूटने नहीं दूंगा यह सरकार की तरफ से मेरा वादा है। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने अरविन्द कुमार की कार्यशैली को राजस्थानी सिनेमा के लिये वरदान कहा। उन्होंने कहा कि आगामी कोई भी फिल्म आयेगी सरकारी की तरफ से वो जो मांगेगे, सरकार की तरफ से सहायता दी जायेगी। महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि अरविन्द ने नये कलाकारों को मौका दिया जैसे गुलाबो की बेटी राखी सपेरा को नई पहचान फिल्म इण्डस्ट्री में दिलाई और राजस्थानी सिनेमा को आगे बढा रहे है, यह उनका प्रयास सराहनीय है और राजस्थान की शान है अरविन्द और नीलू। विरासत रेस्टोरेन्ट के एम.डी. मनीष ताम्बी ने कहा कि राजस्थान के प्रति उनका अटूट प्रेम है और उसी का कारण है कि आज हम सभी इन्हें अपना प्रेम एवं स्नेह दे रहे है।

यह भी पढ़े

Web Title-Hirogiri poster released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hirogiri , poster, released, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi, hirogiri poster released
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved