जयपुर। श्री ब्रदर्स के बैनर तले पूर्ण हो चुकी फिल्म पक्की हिरोगिरी के पोस्टर विमोचन का सोमवार को किया गया। मिडिया कॉर्डिनेटर राखी शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में गृह मंत्री, गुलाब चंद कटारिया, उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, सुरेश मिश्रा, निर्माता निदेशक के.सी. बोकाडिया, विरासत रेस्टोरेन्ट के एमडी मनीष तांबी सहित कई मीडियाकर्मियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों व मीडिया का पक्की हिरोगिरी फिल्म का
प्रोमो तथा गाने लान्च किये गये। राजस्थान के सुपरहिट, जाने माने हिरो
अरविन्द कुमार के नेतृत्व में स्वागत कर सभी का उन्होंने सम्मान किया।
फिल्म राजस्थानी भाषा के अलावा हिंदी में भी बोलीवुड में धमाका करेगी ऐसी
उम्मीद है।
गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि राजस्थान फिल्म जगत को
ऊंचाईयों पर ले जाना अरविन्द कुमार का सपना है उसे मैं कभी टूटने नहीं
दूंगा यह सरकार की तरफ से मेरा वादा है। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण
सर्राफ ने अरविन्द कुमार की कार्यशैली को राजस्थानी सिनेमा के लिये वरदान
कहा। उन्होंने कहा कि आगामी कोई भी फिल्म आयेगी सरकारी की तरफ से वो जो
मांगेगे, सरकार की तरफ से सहायता दी जायेगी। महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन
शर्मा ने कहा कि अरविन्द ने नये कलाकारों को मौका दिया जैसे गुलाबो की बेटी
राखी सपेरा को नई पहचान फिल्म इण्डस्ट्री में दिलाई और राजस्थानी सिनेमा
को आगे बढा रहे है, यह उनका प्रयास सराहनीय है और राजस्थान की शान है
अरविन्द और नीलू। विरासत रेस्टोरेन्ट के एम.डी. मनीष ताम्बी ने कहा कि
राजस्थान के प्रति उनका अटूट प्रेम है और उसी का कारण है कि आज हम सभी
इन्हें अपना प्रेम एवं स्नेह दे रहे है।
मुम्बई से आये कलाकार फिल्म निर्माता हितेश कुमार, सुमित कुमावत निर्देशक, स्टोरी निमार्ता अरविन्द कुमार, फिल्म के अभिनेता अरविन्द कुमार, अभिनेत्री राखी सपेरा, सुरेन्द्र पाल, वी.आई.पी.(कॉमेडियन) राजा हसन (सारेगामा सींगर) राखी शुक्ला, रामेश्वर वर्मा, विनोद जोली, महावीर प्रसाद, अशोक बाधवा, प्रताप, सुरेश नीनामा सहनिर्माता, राखी शर्मा, ममता प्रविण नासा, राजमीणा, हितेश जी, हेमा, हिरल आदि सभी कलाकार मौजूद थे। इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे है राजस्थान के अनेक कलाकार है।