• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

काला धन ठिकाने लगाने वाले फंसने के लिए तैयार हो जाएं

आगरा। नोटबंदी के साथ ही इनकम टैक्स विभाग सक्रिय हो गया है और ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो काले धन को आभूषण, गाड़ियां या जमीन खरीद कर ठिकाने लगाने में जुटे हुए हैं। इनकम टैक्स विभाग आगरा परिक्षेत्र ने ऐसे करीब 25 हजार लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उनसे आय का डिटेल मांगा गया है। इनमें आधे से ज्यादा लोग आगरा के ही निवासी हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नोटबंदी के बाद जिन लोगों ने जमकर खरीददारी की,उनका रिकॉर्ड विभाग ने इकट्ठा किया। इनमें सोना,रियल एस्टेट,इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमाबाइल सेक्टर प्रमुख रूप से शामिल हैं। आगरा और आसपास इन क्षेत्रों में करीब सौ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बताया जा रहा है कि एक लाख से ज्यादा कीमत की बाइक और दस लाख रुपए से ज्यादा की कारें खरीदने वाले लोगों पर खास तौर से नजर है।नोटबंदी के बाद से ऐसे सौ से डेढ़ सौ वाहन खरीदे गए हैं। यही नहीं महंगे टेलीविजन की खरीददारी भी जोरों पर हुई हैं और करोड़ों की रकम सोने में लगाई गई है।[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-Having black money will be caught
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: having black money will be caught, black money, caught, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved