• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

निष्कासन वापसी पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बांटी मिठाइयां

कानपुर। राजधानी लखनऊ में दो दिन से चल रही समाजवादी पार्टी में उलटफेर के बीच जैसे ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का निष्कासन रद्द होने की खबर मिली, पदाधिकारी व कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। शिक्षक पार्क में इकठ्ठा सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। सपा सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव ने जैसे ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव का निष्कासन वापस लिया, सुबह से सन्नाटे में पसरे पार्टी कार्यालय में रौनक लौट आई। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को हुजूम कार्यालय पहुंचने लगा और कुछ ही पलों में माहौल खुशनुमा हो गया। सपा कार्यकर्ताओं में ऐसे खुशी दिखी जैसे मानो उन्हें कोई खजाना मिल गया हो। उत्साहित सपाईयों ने शिक्षक पार्क में शानदार आतिशबाजी कर, मिठाई बांटी और नेताजी व मुख्यमंत्री जिन्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान संकल्प लिया कि 2017 में एक बार फिर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

यह भी पढ़े

Web Title-happy SP activists distributed sweets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: happy, sp activists, wave of joy, distributed sweets, samajwadi party, akhilesh yadav, mulayam singh yadav, ram gopal yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved