• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

व्यंजन द्वादशी रविवार को , ठाकुर जी को लगेगा खीचड़े का भोग

जयपुर। छोटी काशी में व्यंजन द्वादशी का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के मंदिरों में ऋतु अनुरूप ठाकुरजी को भोग लगाया जाएगा व पोशाक धारण कराई जाएगी। गोविंददेवजी मंदिर में व्यंजन द्वादशी पर ठाकुरजी को विशेष सुनहरे पारचे की पोशाक धारण कराई जाएगी। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में दोपहर 1 से 2 बजे तक व्यंजनों के साथ ठाकुरजी के समक्ष विशेष भोग की झांकी सजाई जाएगी। इसके साथ ही पारंपरिक चांदी की थाली व कटोरी में कच्चा भोग, दाल और खीर का भोग भी लगाया जाएगा। इस दिन दोपहर में राजभोग की झांकी नहीं होगी। अधिक ठंड के कारण ठाकुरजी को शयन के समय गुलीबंद व रजाई ओढ़ाना शुरू किया जाएगा। जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

यह भी पढ़े

Web Title-govind dev ji
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: thakur , enjoyment, kicde, govind dev ji, bhog, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved