• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्प : सुधीर

government was committed to encouraging sports: Sudhir - Kangra News in Hindi

धर्मशाला। धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित की जा रही 39वीं राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के आधारभूत ढांचे को विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में युवा सेवाओं एवं खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्प है ताकि युवाओं की ऊर्जा का राष्ट्र-निर्माण तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में सकारात्मक सदुपयोग किया जा सकें। सरकार द्वारा युवा खेलों व उनकी सेवाओं को सही दिशा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा इस वर्ष प्रदेश में बहुद्देशीय अन्तरंग खेल परिसरों, खेल मैदानों व अन्य ढांचागत सुविधाओं केनिर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कुल जनसंख्या का 40 प्रतिशत युवा हैं, जिन्हें आत्म-विकास और आत्म-अभिव्यक्ति के लिए समुचित अवसर प्रदान करने के लिए युवा क्लबों के वार्षिक अनुदान को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाडियों के लिए सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है जिसके चलते अभी तक प्रदेश के 378 से अधिक श्रेष्ठ खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नौकरी दी जा चुकी है। शहरी विकास मंत्री ने बास्केटबाल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को अपनी ऐच्छिक निधि से 20-20 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में किन्नौर जिला के अलावा राज्य भर से 288 महिला तथा पुरुष-खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इसमें जिला बास्केटबाल एसोसिएशन कांगड़ा और स्पोर्ट्स क्लब धर्मशाला भी सहयोग कर रहे हैं।
इस अवसर पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष आरपी चोपडा, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता अजय गौतम, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी एमपी भारडिया, बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव अजय सूद, जितेन्द्र शर्मा, दीपक निराला सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-government was committed to encouraging sports: Sudhir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, committed, encouraging, sports, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved