• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अच्छा काम ठोस परिणाम प्रदर्शनी सर्वांगीण विकास को दर्शाती है:सांसद

Good work all round development exhibition reflecting solid results - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। सांसद निहालचंद ने कहा कि राजस्थान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रामलीला मैदान में आयोजित अच्छा काम ठोस परिणाम प्रदर्शनी प्रदेश के सर्वागीण विकास को दर्शाती है। रामलीला मैदान में संचालित सात दिवसीय प्रदर्शनी के छठे दिन प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आकर्षक चित्रों के माध्यम से लगाई गयी प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी में गत तीन वर्षां में जिले में बड़े पैमाने पर बने पक्के खाले, नहर सुदृढ़ीकरण, शुगरमिल, हाईवे निर्माण, शहर के मध्य सीसी सडक़, अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग तथा गंगानगर दन्तौर तक नये हाईवे की स्वीकृति तथा विकास को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है, को देखा तथा सराहना की। प्रदेश में हुए बहुमुखी विकास को भी प्रदर्शनी में दिखाया गया है। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने जिला कलेक्टर ज्ञानाराम से चर्चा की तथा कहा कि शहर में नालियों के लिये एक करोड़ रूपये की राशि सांसद निधि से दी गयी थी। नाली निर्माण के कार्य को प्रारम्भ करवाया जाये। जिला कलेक्टर ने नगर विकास न्यास तथा नगरपरिषद के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 21 दिसम्बर को इस संबंध में आवश्यक चर्चा के लिये मेरे कार्यालय पहुंचे जिससे इस कार्य को गति प्रदान की जा सकें। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पेयजल, विधुत, जिला परिषद, नगरविकास न्यास, स्वयं सहायता समूह, भामाशाह, केशलेस जागरूकता स्टॉल को देखा तथा जानकारी प्राप्त की। वहीं वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रामलीला मैदान में अच्छा काम ठोस परिणाम प्रदर्शनी स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काव्या ने, दूसरा चर्चिता ने तथा तीसरा स्थान जयलक्ष्मी ने प्राप्त किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद निहालचंद ने तीनों विजेता छात्राओं को पुरूस्कार दिये।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-Good work all round development exhibition reflecting solid results
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: good, work, development, exhibition, reflecting, solid , results, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved