• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ्री मेडिकल टेस्ट होंगे, बादल अजनाला से शुरूआत करेंगे

Free medical tests are, will begin with AJNALA - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में 50 प्रकार के टेस्ट फ्री करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वीरवार को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अजनाला सिविल अस्पताल में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। दरअसल, पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों के प्रवेश द्वार पर डिस्पेंसरी कम लेबोरेट्री की स्थापना की है। इस इमारत में जहां मरीजों को नि:शुल्क दवाएं मिलेंगी, वहीं 50 लेबोरेट्री टेस्ट की सुविधा भी फ्री में मिलेगी। पंजाब सरकार ने तकनीक का सहारा लेते हुए इन इमारतों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, कंप्यूटर तथा स्केनर की व्यवस्था की है। खास बात यह है कि मरीजों के सैंपल लेने के बाद उन्हें रिपोर्ट के लिए लेबोरेट्री में बैठे रहने की जरूरत नहीं, जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर एमएसएस के जरिए भेजी जाएगी। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि मलेरिया, डेंगू और एचआईवी से संबंधित सात टेस्ट सरकारी अस्पतालों में निशुल्क किए जा रहे हैं। शेष 43 टेस्टों में से एचबीसी, एजी व एचसीवी टेस्ट के दाम 150 रुपये प्रति टेस्ट लिए जाते हैं। बाकी टेस्टों की एवज में बीस से पचास रुपये लिए जाते हैं। अब इल 50 टेस्टों के लिए मरीजों को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। हालांकि इनमें एक्सरे, अल्ट्रासाउंड टेस्टों को शामिल नहीं किया गया है
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि
यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..

यह भी पढ़े

Web Title-Free medical tests are, will begin with AJNALA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: free medical tests are, will begin with ajnala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved