• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनएचएम के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Free medical camp organize under at nhm - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में बीकानेर के वार्ड नम्बर तेरह में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर लाभ उठाया। शहर के अणचा बाई सिटी डिस्पेन्सरी नम्बर एक की टीम ने प्रभारी डॉ. मुहम्मद अबरार पंवार के नेतृत्व में सेवाएं दी। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने किया। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चले इस शिविर में कऱीब चार सौ लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध करवाई गई। प्रभारी एवम वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुहम्मद अबरार पंवार ने बताया की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत समय समय पर ये शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. मुहम्मद अबरार पंवार, शिशु रोग विशेषज्ञ डा मुकेश जनागल, दन्त चिकित्सा अधिकारी डां विमलेश साजु, नर्स रजिया बानो, सरोज पंवार, फार्मासिस्ट मुहम्मद रफीक भाटी और गजानंद शर्मा सहित अनेक लोगों ने अपनी सेवाएं दी।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-Free medical camp organize under at nhm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, rajasthan, rajasthan news, bikaner, bikaner news, national health mission, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved