• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

पारंपरिक पत्थर युद्ध में 400 से ज्यादा घायल

छिंदवाडा के पांढुर्ना में परंपरा के मुताबिक चंडीमाता के मंदिर के पास जाम नदी पर सावरगांव और पांढुर्ना के लोगों के बीच पोला पर्व (बैलों की पूजा का पर्व) के दूसरे दिन लगने वाले गोटमार मेला में पत्थरबाजी होती आई है। शुक्रवार को भी यह मेला लगा और यहां पहुंचने वालों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। पुलिस अधीक्षक जीके पाठक ने बताया कि परंपरा के मुताबिक शुक्रवार को भी गोटमार मेला लगा। इस मेले के दौरान हुए पत्थर युद्ध में 400 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 61 घायल अस्पताल ले जाए गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रशासन ने गोटमार मेला में गोफन (रस्सी में बांधकर पत्थर फेंकना) के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई थी, क्योंकि रस्सी में बांधकर पत्थर के फेंकने से उसकी रफ्तार कई गुना तेज होकर सामने वाले को ज्यादा आघात पहुंचाती है।
क्या है गोटमार मेला...

यह भी पढ़े

Web Title-four hundred people injured in traditional gotmaar mela in chhindwara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, news in hindi, four hundred people injured in traditional gotmaar mela in chhindwara
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved