• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकतंत्र महायज्ञ की मजबूती के लिए अपने वोट की आहुति अवश्य डालें

for Mahayagna democracy strengthening laid down must give their vote - Himachal Bilaspur News in Hindi

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज निर्वाचन विभाग बिलासपुर द्वारा स्थानीय राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र एक महायज्ञ है जिसमें चुनावों के दौरान प्रत्येक व्यस्क नागरिक को इसकी मजबूती के लिए अपने मत की आहुति अवश्य डालनी चाहिए। इससे पहले तहसीलदार निर्वाचन राजेश डोगरा ने समारोह स्थल पर पहुंचने पर मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा उन्हें शॉल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय कालेज के प्रधानाचार्य डा. राकेश भारद्वाज, नगर पार्षद मनोज कुमार पिल्लै, नंद लाल राही, माया देवी, नायब तहसीलदार निर्वाचन उषा चौहान, नेशनल यूथ अवार्डी एवं रेनवे स्टार क्लब के प्रधान ईशान अख्तर, निर्वाचन कानूनगो विपिन कुमार के अतिरिक्त प्रो. नविंदु बंसल, सोहन लाल , अनूप शर्मा, जोगिन्द्र सिंह, चंदन सिंह तथा अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। बिलासपुर के राहुल, आर्यन प्रथम इस अवसर पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक बनाने तथा इस के लिए उनमें रूचि पैदा करने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चों की भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि द्वारा चित्रकला में पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के राहुल, एसवीएम (कन्या) स्कूल बिलासपुर की दिव्या तथा आर्यन पब्लिक स्कूल की तानवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानिेत किया गया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर के आर्यन कटवाल, आर्यन पब्लिक स्कूल के कार्तिक तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठष्शाला (कन्या) बिलासपुर की कुमारी वंदना को क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानिेत किया गया।

[@ मढ़ी में इको फ्रेंडली मार्किट, गुलाबा में पिकनिक स्पॉट]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-for Mahayagna democracy strengthening laid down must give their vote
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, himachal pradesh, voters day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, himachal bilaspur news, himachal bilaspur news in hindi, real time himachal bilaspur city news, real time news, himachal bilaspur news khas khabar, himachal bilaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved