• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चाय बनाते गैस सिलेंडर भभका, तीन व्यक्ति झुलसे

fire in gas cylinder, three scorched in pratapgarh - Pratapgarh News in Hindi

प्रतापगढ़। जिले के चमलावद गांव में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर भभकने से 3 व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसने वालों में शांतिलाल कुमावत उम्र 50 वर्ष, कन्हैयालाल उम्र 25 वर्ष तथा देवीलाल उम्र 20 वर्ष घर पर चाय बना रहे थे। इसी समय गैस की नली कटने से गैस सिलेंडर भभक गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां डॉ. नितिन सुथार एवं मेल नर्स नरेश द्वारा तीनों गंभीर घायलों का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार शांतिलाल व कन्हैयालाल दोनों अकेले ही रहते हैं, उनके परिवार में कोई नहीं है। दोनों गांव में ही सरकारी कार्यालय के आस-पास कमरे में रहते हैं। देवीलाल सेन पास के ही घर में रहता है जो शांतिलाल व कन्हैयालाल के कमरे पर सब्जी देने गया था। कुछ ही देर बाद ही ये हादसा घटित हो गया। इनमें कन्हैयालाल कुमावत की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत यह भी पढ़े : खास खबरExclusive:संसद का शीतकालीन सत्र रहेगा गर्म

यह भी पढ़े

Web Title-fire in gas cylinder, three scorched in pratapgarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire, gas, cylinder, three, scorched, pratapgarh, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, pratapgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved