चाय बनाते गैस सिलेंडर भभका, तीन व्यक्ति झुलसे

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 17 नवम्बर 2016, 09:24 AM (IST)

प्रतापगढ़। जिले के चमलावद गांव में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर भभकने से 3 व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसने वालों में शांतिलाल कुमावत उम्र 50 वर्ष, कन्हैयालाल उम्र 25 वर्ष तथा देवीलाल उम्र 20 वर्ष घर पर चाय बना रहे थे। इसी समय गैस की नली कटने से गैस सिलेंडर भभक गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां डॉ. नितिन सुथार एवं मेल नर्स नरेश द्वारा तीनों गंभीर घायलों का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार शांतिलाल व कन्हैयालाल दोनों अकेले ही रहते हैं, उनके परिवार में कोई नहीं है। दोनों गांव में ही सरकारी कार्यालय के आस-पास कमरे में रहते हैं। देवीलाल सेन पास के ही घर में रहता है जो शांतिलाल व कन्हैयालाल के कमरे पर सब्जी देने गया था। कुछ ही देर बाद ही ये हादसा घटित हो गया। इनमें कन्हैयालाल कुमावत की हालत गंभीर बताई जा रही है।


यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

यह भी पढ़े : खास खबरExclusive:संसद का शीतकालीन सत्र रहेगा गर्म