• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शहीद जवान को दी अंतिम विदाई

नारनौल। पटीकरा गांव में बुधवार को शहीद 53वर्षीय कमल सिंह पुत्र जयनारायण सिंह को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल के शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए और भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारों के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की टुकड़ी ने शहीद के सम्मान में मातमी धुन बजाकर, शस्त्र झुकाकर और सलामी देकर शहीद कमल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, रिजर्व बटालियन के डीआईजी ज्ञानेंद्र, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, एसडीएम सुरेश कासवां, डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश कुमार और शहीद के साथ आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद को मातमी धुन के साथ उसके पुत्र मनीष कुमार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म अदा की। जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

यह भी पढ़े

Web Title-final farewell to the martyr
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narnaul, news, haryana, final, farewell, martyr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mahendragarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved