नारनौल। पटीकरा गांव में बुधवार को शहीद 53वर्षीय कमल सिंह पुत्र जयनारायण सिंह को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल के शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए और भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारों के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की टुकड़ी ने शहीद के सम्मान में मातमी धुन बजाकर, शस्त्र झुकाकर और सलामी देकर शहीद कमल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, रिजर्व बटालियन के डीआईजी ज्ञानेंद्र, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, एसडीएम सुरेश कासवां, डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश कुमार और शहीद के साथ आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद को मातमी धुन के साथ उसके पुत्र मनीष कुमार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म अदा की।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
तीन भाईयों में सबसे बड़ा शहीद कमल सिंह पिछले करीब एक वर्ष से छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा के अनरपुर कैंप में पदस्थ था और सीआरपीएफ में बम निष्क्रिय टीम का सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक शादीशुदा पुत्र मनीष और अविवाहित पुत्री सुजाता हैं। शहीद कमल सिंह सीआरपीएफ की 231 में थे और इसी बटालियन में इसी गांव के एसआई राजेश कुमार भी कार्यरत हैं। राजेश ने बताया कि दंतेवाड़ा के जंगलों में सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। अनरपुर कैंप के पास ही बम निष्क्रिय टीम के सदस्य कमल सिंह, अनिल कुमार के साथ उनकी बटालियन के सैनिक रोड बनाने के स्थान का जायजा ले रहे थे। वहां पर नक्सली पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जब कमल सिंह बम डिटेक्टर को लेकर वहां पर पहुंचा तो डिटेक्टर मशीन ने बम होने का संकेत नहीं दिया। इसके चलते ब्लास्ट हो गया। जिसमें कमल सिंह मौके पर ही शहीद हो गए। जबकि अनिल कुमार नामक सैनिक गंभीर जख्मी हो गया। हादसे में करीब दस पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह