• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वर्चस्व को लेकर सांसद और मंत्री समर्थक सभासद भिड़े

fight in political activist in gonda - Gonda News in Hindi

गोंडा। शहर के मालवीय नगर मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर मालवीय नगर के सभासद व नामित सभासद समेत चार युवकों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान मारपीट व फायरिंग हुई। इस मामले में कोतवाली नगर में दोनों सभासदों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, डकैती व जानलेवा हमला करने और छनैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के मालवीय नगर के सभासद और कृषि मंत्री पंडित सिंह के समर्थक धर्मेन्द्र कश्यप ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मालवीय नगर के रहने वाले नामित सभासद और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के समर्थक वैभव सिंह अपने तीन साथियों और कुछ अज्ञात लोगों के साथ गुरुवार की रात मोहल्ले में ही आ पहुंचे और उनसे मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी व 5 हजार रुपये नकदी लूट ली और फरार हो गए। सभासद धर्मेन्द्र कश्यप ने कोतवाली नगर में वैभव सिंह समेत चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मारपीट व डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं वैभव सिंह ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मालवीय नगर के सभासद धर्मेन्द कश्यप उर्फ धरम गुरुवार की रात मोहल्ले में ही उससे भिड़ गए और मारपीट कर उस पर तमंचे से फायर कर दिया। वैभव का आरोप है कि धरम कश्यप ने उसकी सोने की चेन भी छीन ली और धमकी देते हुए भाग निकले।
वैभव सिंह ने कोतवाली नगर में सभासद धर्मेन्द्र कश्यप के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, छिनैती व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है व मामले की जांच जारी है।

[# इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-fight in political activist in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fight, political, activist, gonda, up, crime, police, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved