• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनशन पर बैठे श्रमिकों की हालत बिगड़ी

Fasting workers condition deteriorates - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौडग़ढ़। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के अधीनस्थ काम करने वाली केजीपीएस कंपनी से निकाले गए श्रमिकों का पांचवे दिन कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन जारी है। इधर आमरण अनशन और भूख हड़ताल के दौरान किसी भी व्यक्ति ने उनकी सुध नहीं ली है और इसी बीच दो श्रमिकों की हालत गंभीर हो गई है। बीती रात भी डॉक्टरों ने श्रमिकों की जांच की और पांच श्रमिकों को उपचार और परिचर्या की आवश्यकता बताई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी मांगों को 19 सितम्बर से कलेक्ट्रेट पर लेकर बैठे श्रमिकों ने हिन्दुस्तान जिंक की केजीपीएस कंपनी से अपने वेतन और परिलाभों का भुगतान करने की मांग के साथ ही उन्हें नौकरी पर रखे जाने की मांग की है, लेकिन 22 सितम्बर से आमरण अनशन किए जाने के बावजूद अभी तक केजीपीएस या हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा, न ही प्रशासन की ओर से कोई पहल की गई है। हिन्दुस्तान जिंक की केजीपीएस कंपनी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर अनशन पर बैठे श्रमिकों की हालत बिगडऩे के बाद बीती रात सांवलियाजी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने के बाद पांच श्रमिकों को उपचार की आवश्यकता बताई और दो श्रमिकों को ग्लूकोज चढ़ाने की सलाह दी, लेकिन श्रमिकों द्वारा उन्हें किसी भी चिकित्सा लेने से मना कर दिया। श्रमिकों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए वो किसी प्रकार की चिकित्सा नहीं लेंगे। इधर प्रशासनिक तौर पर भी इन श्रमिकों से कोई वार्ता की पहल नहीं की गई है।

यह भी पढ़े

Web Title-Fasting workers condition deteriorates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fasting, workers, condition, deteriorates, chittogarah, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved