• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्ज में डूबा किसान पांच साल के बेटे के साथ नहर में समाया

Farmers steeped in debt with a five-year-old son fell into canal - Ludhiana News in Hindi

लुधियाना। जिले के गाँव साहिबाना में एक किसान क़र्ज़ से इतना आहत हुआ की उसने अपने 5 साल के बेटे को गोद में ले नेहर में छलांग लगा आत्महत्या कर ली। किसान जसवंत सिंह का शव तो मिल गया मगर अभी तक 5 साल के जसकर्ण का शव नही मिल पाया है। जसवंत सिंह अपने पीछे पत्नी गुरदीप कौर और 12 साल की बेटी मनकीरत कौर को छोड़ गया है। गाँव में जसवंत सिंह के इस कदम से मातम का माहौल है। मृतक जसवंत सिंह के चाचा सिकंदर सिंह ने बताया की जसवंत की डेढ़ एकड़ ज़मीन थी जबकि 10 एकड़ ज़मीन उसने पट्टे पर ले रखी थी। जिसके चलते खेतीबाड़ी व् अन्य जरुरतो के लिए उसने 10-12 लाख रुपए का लोन ले रखा था। मगर वह क़र्ज़ नही चुका पा रहा था। ऐसे में वह घर से अपने बेटे को घुमाने के लिए निकल पड़ा मगर घर नही लौटा। जसवंत की बाईक कटाना साहिब नहर पर मिली था।
जसवंत सिंह की पत्नी गुरदीप कौर सरकार से गुहार लगाते हुए मांग की है की उसका बेटा और पति इस दुनिया में नही रहे। सरकार सिर्फ उसकी 12 साल की बेटी मनकीरत की पड़ाई का खर्च उठा ले। अब उसके घर में कोई भी कमाने वाला नही रह गया।

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers steeped in debt with a five-year-old son fell into canal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farmers, steeped, debt, five-year, son, fell into canal in ludhiyana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ludhiana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved