• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुआवजे की मांग को लेकर किया 35 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन

farmers of 35 villages protest for demanding compensation in jhalawar - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। पिछले साल खरीफ फसल में हुए खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ की अगुवाई में जिले भर में किसान सडक़ों पर उतरे। जिले में मंडावर, नाहरड़ी, सिंघानिया, आमेठा, खानपुर, बकानी, धरोनिया,जोनपुर चौराहा, चौकी, कालीतलाई, खांडियामील सहित 35 स्थानों पर प्रदर्शन हुए। इस दौरान कई जगह हाईवे पर जाम लगे। अकलेरा तहसील के आमेठा में प्रदर्शनकारी किसानों ने डिप्टी एसपी पर लाठीवार का आरोप लगाया। घटना में चार किसानों को चोटें आई बताई। घटना के विरोध में संघ ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपे। चक्काजाम के दौरान डग, भवानीमण्डी, सदर थाना, अकलेरा व खानपुर में 7 प्रकरणों में 35 जनों के खिलाफ मामले दर्ज किए। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय सह प्रचार प्रमुख हेमराज यदुवंशी ने बताया कि दोपहर 12 बजे किसान चिह्नित स्थानों पर प्रदर्शन के लिए जमा हुए। आन्दोलन के दौरान किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष मणीलाल लबाना, प्रांत अध्यक्ष कैलाश गंदोलिया, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अमृत छजावा, प्रांतीय मंत्री शंकरलाल नागर, प्रांत प्रचार प्रमुख सत्यनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष सीताराम नागर, जिला युवा शाखा प्रमुख केवलचंद पाटीदार, प्रांत युवा प्रमुख हरिसिंह, हुकमचंद पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार सहित कई पदाधिकारियों ने नेतृत्व किया। यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े

Web Title-farmers of 35 villages protest for demanding compensation in jhalawar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farmer, village, protest, demanding, compensation, jhalawar, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved