• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर कार्यकर्ता अर्जुन, हर सीट मछली, नहीं चूकेगा निशाना : मुख्यमंत्री

every worker Arjun, every seat fish, can not fail to target: chief - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री निवास पर हजारों की तादाद में मौजूद माली-सैनी समाज के प्रदेशभर से आए लोगों के बीच मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आज से चुनाव का बिगुल बज गया है। हर कार्यकर्ता अर्जुन है और हर सीट मछली है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप कोई निशाना नहीं चूकोगे।

मुख्यमंत्री युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आए माली समाज के लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज से सब आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दें। जनता के बीच जाएं और उनके दुख-दर्द सुनें और उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में जिन भी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, वे उनकी काबिलियत के आधार पर दी गई है। इसलिए सभी लोग चुनावों की तैयारियों में जुटकर अपनी काबिलियत साबित करें। उन्होंने कहा कि मैं सबसे अपने दौरों का हिसाब मांगूंगी।
इस अवसर पर युवा बोर्ड अध्यक्ष ने नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का पूरे समाज की ओर से आभार जताया। सैनी समाज के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों की ओर से मुख्यमंत्री को गदा, तस्वीरें, प्रतिमाएं भेंट कर तथा मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में माली समाज के लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
[@ कहीं सीनियर बादल मना रहे हैं, कहीं जूनियर बादल डरा रहे हैं]

यह भी पढ़े

Web Title-every worker Arjun, every seat fish, can not fail to target: chief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasundhara raje, chief minister, worker, arjun, seat, fish, target, meeting, cm house, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved