• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बादशाह ने अंबानी-अडानी का ही फायदा देखा-आजम खान

Emperor saw only advantage of Ambani-Adani- Aajam Khan - Allahabad News in Hindi

इलाहाबाद। सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खान आज इलाहाबाद आये तो पीएम मोदी और उनकी नोट पाबंदी की नीति पर जमकर निशाना साधा । आजम खान ने कहा कि देश के बादशाह ने अंबानी- अडानी का ही फायदा देखा और उनका धन सफेद होते ही नोट बंद हो गई ।आज ई-रिक्शा बांटने आए नगर विकास मंत्री आजम खां ने 1000-500 के नोट बंद किए जाने पर केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पूंजीपतियों को तीन महीने पहले ही पता था कि नोट बंद होंगे। इसलिए उन्होंने पहले ही अपना कालाधन सफेद कर लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बादशाह के नाम से संबोधित करते हुए तंज कसे । सर्किट हाउस के परिसर में तीन जिलों से आए रिक्शा चालकों और सपाइयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद वहां प्रदर्शन हो रहा है। जरूरी नहीं जो ट्रंप की मंशा है वही सबकी मंशा है। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की नीतियों को बखान किया । कहा कि देश में ये कैसा बादशाह है जो गाय-गंगा के नाम पर लोगों को लड़ाता है। संबोधन के बाद उन्होंने इलाहाबाद, मिर्जापुर और प्रतापगढ़ से आए लाभार्थियों को ई रिक्शा का वितरण भी किया। इस दौरान सपा विधायकों के अलावा कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह भी मंचासीन थे।
यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला

यह भी पढ़े

Web Title-Emperor saw only advantage of Ambani-Adani- Aajam Khan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: azam khan, allahabad, note ban, black money, up election, up polls, emperor saw , emperor, advantage of ambani-adani, ambani-adani, saw only advantage of ambani-adani, emperor saw only advantage, emperor saw only advantage of ambani-adani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved