बादशाह ने अंबानी-अडानी का ही फायदा देखा-आजम खान

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 नवम्बर 2016, 6:22 PM (IST)

इलाहाबाद। सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खान आज इलाहाबाद आये तो पीएम मोदी और उनकी नोट पाबंदी की नीति पर जमकर निशाना साधा । आजम खान ने कहा कि देश के बादशाह ने अंबानी- अडानी का ही फायदा देखा और उनका धन सफेद होते ही नोट बंद हो गई ।आज ई-रिक्शा बांटने आए नगर विकास मंत्री आजम खां ने 1000-500 के नोट बंद किए जाने पर केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पूंजीपतियों को तीन महीने पहले ही पता था कि नोट बंद होंगे।
इसलिए उन्होंने पहले ही अपना कालाधन सफेद कर लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बादशाह के नाम से संबोधित करते हुए तंज कसे । सर्किट हाउस के परिसर में तीन जिलों से आए रिक्शा चालकों और सपाइयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद वहां प्रदर्शन हो रहा है। जरूरी नहीं जो ट्रंप की मंशा है वही सबकी मंशा है। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की नीतियों को बखान किया ।
कहा कि देश में ये कैसा बादशाह है जो गाय-गंगा के नाम पर लोगों को लड़ाता है। संबोधन के बाद उन्होंने इलाहाबाद, मिर्जापुर और प्रतापगढ़ से आए लाभार्थियों को ई रिक्शा का वितरण भी किया। इस दौरान सपा विधायकों के अलावा कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह भी मंचासीन थे।

यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद

यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला