• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मां दुर्गा की मूर्ति लदी पिकअप पलटी,तीन जख्मी

Due to Pickup overturns three injured - Mirzapur News in Hindi

मिर्जापुर। जिले के चुनार कोतवाली के जमुई बाजार से गुरुवार की भोर में मां दूर्गा की प्रतिमा लेकर जा रही पिकअप चुनार सक्तेसगढ़ मार्ग पर दुर्गाजी पहाड़ी चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में अधेड़ सहित तीन घायल हो गये। अधेड़ की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं बाकी को छुट्टी दे दी गयी। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति नदिहार के सदस्या दो पिकअप लेकर चुनार के जमुई मां दुर्गा की प्रतिमा लेने आये थे। तीन बजे भोर में एक पिकअप पर मां दुर्गा की बड़ी प्रतिमा और दूसरे पिकअप पर छोटी प्रतिमाओं को लेकर समिति के सदस्य वापस जा रहे थे। मां दुर्गा की बड़ी प्रतिमा लदी पिकअप चुनार मोड़ से सक्तेसगढ़ की तरफ बढ़ी ही थी कि दुर्गा मंदिर चढ़ाई के पास असंतुलित होकर सड़क पर पलट गयी। घटना में नदिहार गांव के 45 वर्षीय सुरेश साहू, 28 वर्षीय श्रीकांत और 22 वर्षीय अभिषेक घायल हो गये। दूसरे पिकअप पर सवार लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंचाया। यहां सुरेश साहू का उपचार करने के बाद हालत नाजूक देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं श्रीकांत और अभिषेक को छुट्टी दे दी गयी।

यह भी पढ़े

Web Title-Due to Pickup overturns three injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mirzapur, road accident, three injured in road accident, pickup overturn, mirzapur road accident, pickup full of sculpture, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mirzapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved