• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉक्टर खत्री का किया सम्मान

Dr. Khatri honor - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। राजकीय चिकित्सालय में बीते 31 साल से सीनियर सर्जन के पद पर कार्य कर रहे डॉक्टर गौरीशंकर खत्री का उनकी सेवानिवर्ती के बाद राजकीय चिकित्सालय का ऑपरेशन थियटर के अधिकारियो और कर्मचारियों ने सम्मान किया। इस सम्मान समारोह में बोलते हुए डॉक्टर मदन शारदा ने कहा कि अपने मृदु व हंसमुख स्वभाव से सभी का दिल जीता व कभी किसी को निराश नहीं किया। उनके दिल में सभी के प्रति सम्मान दृष्टि थी। कई बार आपातकाल के क्षणों में अपनी कार्यशैली एवं तत्परता से डा. खत्री ने हमेशा मरीजों का उपचार कर जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि अपने निर्धारित कर्तव्यों के अलावा जनहीत के क्षेत्र में करीब दो हजार नसबन्दी शिविरों में भाग लेते हुये पच्चास हजार ऑपरेशन कर मरीजों को लाभान्वित किया तथा जनहीत के क्षेत्र में बहुत से मेडिकल शिविरों में मरीजों को राहत प्रदान की। डॉक्टर भीमराज जैन ने कहा कि डाक्टर्स का प्रथम कर्तव्य मरीजों एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है इसपर डॉक्टर खत्री बरसो से पूरे पड़े है। यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन यह भी पढ़े :डेंगू के डंक के आगे लाचार सरकार, कई आ रहे चपेट में

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Khatri honor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr, khatri, honor, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved