• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईट भट्ठे के संचालन की स्वीकृति नहीं दे सकतेडीएम- हाईकोर्ट

DM Can not approve of the conduct of the brick kiln – HC - Allahabad News in Hindi

इलाहाबाद। सूबे में बढ़ते प्रदूषण से चिंतित हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है । कोर्ट ने कहा है कि डीएम भट्ठे के संचालन की स्वीकृति न दे । परोक्ष रूप से जिलाधिकारी की शक्ति को प्रतिबंधित करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि जिला क्षेत्र में डीएम की स्वीकृति से ईट भट्टे का संचालन तब तक अवैध माना जायेगा जब तक स्टेट लेबेल एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी द्वारा परीक्षणोपरांत जारी बी-2 कैटेगरी प्रमाण पत्र न दे दिया जाये । जिससे अब डीएम बिना प्रमाण पत्र जिला स्तर पर भट्ठे के संचालन की स्वीकृति नहीं दे सकेंगे । गौरतलब है कि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ईंट-भट्ठों के संचालन के लिए डीएम की अनुमति के पूर्व एसईएसी का परीक्षण तथा उसके द्वारा लिखित बी-2 सर्टिफिकेट जारी होने की व्यवस्था आवश्यक की है, जो कि अनिवार्य है। ऐसे में मात्र जिलाधिकारी की स्वीकृति पर ईंट भट्ठों के संचालन कत्तई नहीं किया जा सकता है । हाईकोर्ट ने भी दलीलों को सुनने के बाद माना की जब ऐसी अधिसूचना जारी हुई है और व्यवस्था भी है तो उसे लागू भी होना चाहिए । न्यायालय ने तत्काल प्रभाव से डीएम को जिला स्तर पर ईंट भट्ठों के संचालन की स्वीकृति न देने का आदेश दिया है । यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार
यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

यह भी पढ़े

Web Title-DM Can not approve of the conduct of the brick kiln – HC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: allahabad, high court, allahabad high court, dm , dm can not approve , conduct of the brick kiln, brick kiln, approve of the conduct , dm can not approve of the conduct, approve of the conduct of the brick kiln, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved