• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा में चल रहा झगड़ा दुर्भाग्यपूर्ण- जयंत चौधरी

Dispute in SP is Unfortunate- Jayant Chaudhary - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। सपा में चल रहे कलह और झगड़े को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के जनरल सचिव और अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी में चल रहा झगड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। एक बयान में जयंत चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी में जो झगड़े हो रहे हैं वो नहीं होने चाहिये, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि अभी महागठबंधन की बात बहुत शुरुआती स्तर पर है। हम कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये फैसला लेंगे। लेकिन अजीत सिंह चाहते हैं कि सभी लोहियावादी और चौधरी चरण सिंह के विचारों को मानने वाले एक मंच पर आयें। जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी से अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि हम 5 नवंबर को शामिल होंगे। हमारे समाजवादी पार्टी से बहुत पुराने रिश्ते हैं। जेडीयू और आरएलडी साथ है और रहेंगे। यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह? यह भी पढ़े :अब सिर्फ चौथी तक फेल नहीं करने की नीति, 8वीं तक लर्निंग लेवल

यह भी पढ़े

Web Title-Dispute in SP is Unfortunate- Jayant Chaudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, up election, up polls, rld, rld jayant chaudhary, jayant chaudhary, dispute in sp is unfortunate, dispute in sp, dispute in samajawadi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved