• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोहरे के कारण भिड़े वाहन, एक की मौत, एक घायल

dholpur news : clashed vehicle in Fog, one death, one injured - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। घने कोहरे ने जिले को शुक्रवार को तीसरे दिन भी अपने आगोश में रखा। कोहरे के कारण बेकाबू ट्रक और जायलो कार की भिड़ंत हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। उधर, कोहरे के चलते लोग वाहनों को रेंग-रेंग कर चलाने को मजबूर हैं, वहीं रेलगाडिय़ां भी कई घंटे देरी से चल रही हैं। तीन दिन से लगातार पड़ रहे घने कोहरे ने अब तक तीन लोगों की जिंदगी लील ली है। जानकारी के अनुसार बाड़ी रोड पर कोहरे के दौरान एक बेकाबू ट्रक ने जायलो को टक्कर मार दी। मध्यप्रदेश के जौरा निवासी दिनेश और पूरण जायलो से कैलादेवी माता के दर्शन कर जौरा लौट रहे थे कि बाड़ी रोड पर हादसा हो गया। घटना में जायलो सवार दिनेश की मौत हो गई, जबकि पूरण गंभीर घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

यह भी पढ़े

Web Title-dholpur news : clashed vehicle in Fog, one death, one injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur news, clashed, vehicle, fog, one, death, injured, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved